छत्तीसगढ़

केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिना अनुमति अवैध ओटी निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें नियमों का उल्लंघन हो रहा है।

मोहम्मद अकरम की रिपोर्ट

जिला कोंडागांव

केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बिना अनुमति चल रहा अवैध ओटी निर्माण कार्य, लोकल सीमेंट और लोकल छड़ का हो रहा उपयोग

 

केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इन दिनों ओटी निर्माण कार्य बिना बीएमओ की जानकारी और बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के किया जा रहा है। इस कार्य में लोकल सीमेंट और लोकल छड़ का उपयोग किया जा रहा है, जो निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

सूत्रों के अनुसार, इस कार्य में कम उम्र के बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है, जो बाल श्रम कानून का उल्लंघन है। यह निर्माण कार्य पूरी तरह गुप्त रूप से किया जा रहा है और अस्पताल परिसर में सूचना पटल पर इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। न कार्य की स्वीकृति का उल्लेख है, न ठेकेदार का नाम, और न ही किसी निगरानी अधिकारी की जानकारी दी गई है।

 

बिना कानून के और बिना जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी के चल रहा यह कार्य स्पष्ट रूप से अनियमितता और नियमों के उल्लंघन को दर्शाता है। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह इस मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे।

Mohammad Akram

एमडी अकरम भारत संवाद न्यूज़ के बस्तर संभाग के इंचार्ज हैं. एमडी अकरम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं. एमडी अकरम पत्रकारिता के साथ समाजसेवा में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!