
केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र एवं वृद्धाश्रम सिवनी का किया निरीक्षण
सुशील चौहान
सिवनी / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार द्वारा सिवनी जिले के अल्प प्रवास के दौरान गुरूवार 01मई को को वृद्धाश्रम सिवनी एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सिवनी का औचक निरीक्षण किया गया। प्रभारी उपसंचालक श्री संदीप परते एवं जिला समन्वय अधिकारी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्री प्रशांत सोनी द्वारा बताया गया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार द्वारा वृद्धाश्रम सिवनी का निरीक्षण किया गया एवं वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में सराहना की गई तथा माता-पिता भरण पोषण अधिनियम के प्रावधान अनुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सिवनी के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान समस्त तकनीकी विशेषज्ञों के साथ चर्चा की गई एवं दिव्यांगजनों को अधिकाधिक संख्या में लाभांवित कराने तथा नवीन तकनीकी के अनुसार दिव्यांगजनों को सहायक यंत्र/उपकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गये।