Uncategorizedछत्तीसगढ़

इलाज हेतु 2 लाख रु. आर्थिक सहायता स्वीकृत-सरला कोसरिया*

संवाददाता तिलक राम पटेल

 

*इलाज हेतु 2 लाख रु. आर्थिक सहायता स्वीकृत-सरला कोसरिया*

छत्तीसगढ़ के यशस्वी व संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने छत्तीसगढ़ शासन में राज्य महिला आयोग के सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया जी के अनुशंषा पर आर्थिक सहायता के रूप में 2 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। आपको बता दे कि विगत कई दिनों से तोरेसिंहा निवासी श्री सुधीर बेहरा गंभीर बीमारी से ग्रसित थे,पारिवारिक परिस्थितियों के कारण इलाज कराने में असंभव थे। पीड़ित के पत्नि ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों से पति के इलाज हेतु शासन से सहायता दिलाने निवेदन की थी। भाजपा के पदाधिकारी राजकुमार पटेल, सुरेश कर, आकाश प्रधान जी के द्वारा उनके परिवार वालों को साथ लेकर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया जी से भेंट कर इलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिए अवगत कराया था।

विषय की गंभीरता को देखते हुए श्रीमती सरला कोसरिया जी ने अपनी सक्रियता और मातृत्व संवेदनाओं का परिचय देते हुए तत्काल संबंधित अस्पताल से दूरभाष से चर्चा कर साथ ही छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को पत्र के माध्यम से गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के समुचित इलाज हेतु आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के लिए आग्रह किया था जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी ने 2 लाख रुपये की तत्काल स्वीकृति दी है। हालांकि गंभीर बीमारी के चलते इलाज के दौरान सुधीर बेहरा का निधन हो गया।

शासन के द्वारा स्वीकृत सहायता राशि उनकी पत्नि श्रीमती कल्पना बेहरा को उपचार में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति के रूप में आर्थिक सहायता सेंट्रल बैंक शाखा तोरेसिंहा के खाता क्रमांक 3974079095 में RTGS के माध्यम से खाते में आर्थिक सहायता की राशि 2 लाख रुपये जमा कर दी गई है।

इस आर्थिक सहायता की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, श्रीमती सरला कोसरिया जी के साथ साथ भाजपा के पदाधिकारियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!