
*भाजपा नगर मंडल सनावद की नई कार्यकारिणी गठित : 20 पदाधिकारियों में 6 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री और 2 महामंत्री शामिल*
सुरेन्द्र वर्मा (सिद्धू) बने नगर कार्यालय मंत्री
रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद /भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष मान सिह राठौर ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। यह गठन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा बाम्हणे की सहमति से किया गया है।
नई कार्यकारिणी में कुल 20 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर मनोज जैन, सुरेश सोलंकी, दिप्ति चैतन्य बराल, श्याम ठाकुर , सरोज इंगल और केतन गेहलोत को नियुक्त किया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी दिनेश गोलकर और शुभम शर्मा को सौंपी गई है।
*इन पदों पर भी हुई नियुक्ति*
मंत्री पद पर हिमांशु दुबे, रश्मी राजेंद्र ठाकुर, संजय वर्मा, राकेश गेहलोत, शशिकांत मुछाला (राजु) और रुपेश प्रजापत को नियुक्त किया गया है। कमल जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है
कार्यालय संबंधी जिम्मेदारियों में सुरेंद्र वर्मा (सिद्धू) को कार्यालय मंत्री, लखन राठौर को सहायक कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में अमित अत्रे को मीडिया प्रभारी तथा ओम वर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।