Uncategorized

बड़वाह में भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

बड़वाह में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: नगरवासियों के साथ सीआईएसएस जवान,प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी हिस्सा बने,51 फीट लंबा तिरंगा बना आकर्षण,साउंड सिस्टम पर बजे देशभक्ति गीत,संत - महंत भी हुए शामिल

 

 

बड़वाह कुलदीप सिंह अरोरा

बड़वाह में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: नगरवासियों के साथ सीआईएसएस जवान,प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी हिस्सा बने,51 फीट लंबा तिरंगा बना आकर्षण,साउंड सिस्टम पर बजे देशभक्ति गीत,संत – महंत भी हुए शामिल

 

बड़वाह…जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किये गये ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दिखाए गये अदम्य साहस और पराक्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से बुधवार को सुबह बड़वाह नगर में भव्य,आकर्षक व ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामकर भारत मां के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। यात्रा में विधायक सचिन बिरला भी शामिल हुए थे। यह यात्रा सुबह 8:30 बजे सीआईएसएफ गेट से शुरू हुई। जो झंडा चौक,एमजी रोड़ होते हुए नगर पालिका पहुंची। इसमें संत-महंत एवं पूर्व सैनिको के साथ बड़ी सख्या में नगरवासियो शामिल हुए। यात्रा का मुस्लिम

 

समाज सहित विभिन्न सगठनो,सभी समुदाय के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 51 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र था। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज लिए चल रहे उत्साही नगरवासी यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में खुली जीप पर भारत माता के स्वरूप में पार्षद रजनी भंडारी तिरंगा लहरा रही थी। सड़कों पर एक साथ लहराते सैकड़ो तिरंगों का अद्भुत नज़ारा देखते ही बनता था। तिरंगा यात्रा के दौरान सबसे आगे स्काउट गाइड,एनसीसी,एनएसएस की टीम चल रहीं थीं। नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद आमजन में भारतीय सेना के प्रति मन में सम्मान बढ़ गया। यात्रा में हर जाति हर धर्म और हर राजनीतिक पार्टी के लोगों ने हिस्सा लेकर सेना के सम्मान में निकाली गई रैली में हिस्सा लिया है। सुबह 8:30 बजे सीआईएसएफ गेट पर बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्रित हुए थे। जहा संत-महंत एवं पूर्व सैनिको को नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता,यात्रा जिला प्रभारी सन्नी भाटिया,भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अंकित गुप्ता,यात्रा प्रभारी सुरेन्द्र पंडया,सह प्रभारी निखलेश खंडेलवाल,महामंत्री महेंद्र अमई,रूपसिंह रावत ने पुष्पहार से स्वागत कर यात्रा प्रारंभ की।यात्रा में जगदगुरु माउली सरकार,टाटमबरी सरकार,महंत रोहित दास जी,महंत सुंदर भारती,महंत विजय दास जी सहित अन्य संत-महंत मोजूद थे।सबसे आगे बोहरा समाज का बैंड यात्रा का प्रतिनिधितव कर रहा था।स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस,एनसीसी के विद्यार्थी,महिलाओं की टोली,एसडीएम सत्यनरायण दर्रे,एसडीओपी अर्चना रावत,टीआई बलराम राठौड़ सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी,कर्मचारी,पुलिसकर्मी भी यात्रा हिस्सा बने थे। यात्रा के समापन के बाद नगर पालिका प्रागण में बने भव्य टिन शेड में पूर्व सैनिको का विधायक,नपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियो ने स्वागत किया।अंत में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने आभार माना। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर,नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल,जितेंद्र सुराणा,पार्षद रजनी भंडारी,विजय महाजन,विजय सोनी,रवि एरण,मिक्की चौहान,अर्जुन केवट,अनिल राय,वसीम गुड्डा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मोजूद थे।

 

देश की सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है — विधायक सचिन बिरला ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने देश के वीर जवानों के शौर्य की सराहना की।उन्होंने कहा कि देश के

 

बहादुर सैनिकों ने अपनी वीरता के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के उन्मूलन का पर्याय बना दिया। ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प है। यह तिरंगा यात्राएं न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि हैं,बल्कि पूरे देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दे रही है। कहा कि देश की सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना के साहस ने ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को परास्त किया। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों की वजह से हर नागरिक सुरक्षित महसूस करता है।

कुलदीप सिंह अरोरा

कुलदीप सिंह अरोरा भारत संवाद न्यूज़ के बड़वाह तहसील के संवाददाता हैं.कुलदीप सिंह अरोरा वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!