Uncategorized

अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान: बरुआसागर में भाजपा द्वारा महिला सम्मेलन का सफल आयोजन

रिपोर्ट ; प्रथम श्रीवास्तव 

बरुआसागर ( झाँसी ) | गुरुवार को बरुआसागर नगर पालिका में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महान शासिका अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके आदर्शों से महिलाओं को परिचित कराना था।

सम्मेलन में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने मुख्य वक्ता के तौर पर अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायी जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में न्याय, धर्म और लोक कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रुपेश नायक ने की। नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला राजेंद्र कुशवाहा ने कार्यक्रम के संयोजक के रूप में अपनी भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मंच पर नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि अमरसिंह कुशवाहा और भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मीनू राजावत भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी राम दुलार यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनमोहन सिंह सहित नगर के कई प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शिवम अग्रवाल ने सुचारू रूप से किया, जिन्होंने पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सौहार्द बनाए रखा।

सम्मेलन में नगर के प्रतिष्ठित नागरिक जैसे कैलाश कौशिक, सुरेंद्र पुरोहित, सतेंद्र त्रिपाठी, श्यामाचरण बिरथरे, उद्धव दीक्षित (विधायक प्रतिनिधि), राघवेंद्र सेन, शिवम नापित, देवेंद्र बाजपेई, बालचंद्र राय, संदीप बिरथरे, सियाराम विश्वकर्मा, राकेश मिश्रा, बालाराम कुशवाहा, केशव यादव, प्रथम श्रीवास्तव, अंकुर पुरोहित, प्यारेलाल रायकवार, बीके रजक, काशीराम अहिरवार, संदीप साहू, पवन कुशवाहा, प्रवीण पुरोहित, विनोद पुरोहित, महेश राजपूत , राजकुमार यादव , जयप्रकाश कुशवाहा , आनंद वंशकार , कमलेश साहू , परशुराम कुशवाहा , प्रदीप कुशवाहा , करन सेन, संदीप साहू और नगर के पार्षद सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारीबंधु व मंडल के समस्त भाजपाई सम्मिलित रहे।

महिला मोर्चा से रागनी चौरसिया, कमला सोनी, गायत्री पुरोहित, पार्वती रायकवार, इप्शिता चौरसिया, उर्मिला साहू सहित नगर की अन्य महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम को और भी गरिमा प्राप्त हुई। यह सम्मेलन न केवल अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धांजलि थी, बल्कि महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!