
बड़वाह कुलदीप सिंह अरोरा
परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में कल नगर में निकलेगी युवाओं की वाहन रैली, एक दिन बाद भव्य चल समारोह…
बडवाह – नगर में सर्व ब्राह्मण महासभा प्रतिवर्ष परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन करती है। इस वर्ष भी परशुराम जन्मोत्सव पांच दिवसीय आयोजन के साथ उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 30 अप्रैल को परशुराम जयंती पर विप्रो के आराध्य देव भगवान परशुराम जी का अभिषेक, पुजन-अर्चन एवं हवन किया गया। 1 मई को समाज की महिला मंडल द्वारा विप्र मार्ट का आयोजन हुआ। एवं 01 मई से अलसुबह से नगर में प्रभात फेरी भी ब्राह्मण बंधुओं द्वारा निकाली जा रही है। इसी आयोजन की श्रृंखला में आज 3 मई को सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी द्वारा नगर में वाहन रैली निकाली जाएगी। युवा वाहिनी अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने बताया कि वाहन रैली शाम 5 बजे नागेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर ढोल ढमाकों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से परशुराम जी के नारो का उद्घोष करते हुए गुजरेगी। जिसमें समाज के सभी युवा एवं वरिष्ठ जन धर्मध्वज पताका के साथ शामिल होगे। अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने समाज के सभी युवाओं से वाहन रैली को सफल बनाने की अपील की है। वही कल 4 मई को नागेश्वर मन्दिर के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव व प्रदेश की पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस के कर कमलों से होगा। नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता व क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला, अलिंद देशपांडे कार्यपालन यंत्री (विद्युत मंडल) इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रहेंगे। शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान,विप्र गौरव,विप्र विभूषण सम्मान भी उपस्थित अतिथि प्रदान करेंगे। इसके बाद नागेश्वर मन्दिर परिसर से ही भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। जो प्रमुख मार्ग से निकलकर पंचमुखी बालाजी हनुमान मन्दिर कंवर कालोनी पहुंचकर समाप्त होगी। जिसको लेकर समाजजन बेहद उत्साहित है। सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, महिला मंडल अध्यक्ष किरण जोशी, युवा वाहिनी अध्यक्ष पीयूष शर्मा व दुर्गा वाहिनी अध्यक्ष दीपमाला शर्मा ने सभी समाजजनो से अधिक अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सफल बनाने की अपील की है।