
वाराणसी के उoप्रo युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के चीफ कन्वेनर बने विनीत चौबे
संवाददाता विवेक सिनहा
भारत संबाद न्यूज
वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस सोसल मिडिया के हेड चीफ मनु जैन द्वारा वाराणसी के युवा नेता विनीत चौबे को उ प्र पूर्वी जोन युवा कांग्रेस सोशल मीडिया चीफ कन्वेनर की बड़ी जिम्मेदारी सौपा गया है। मालूम हो विनीत चौबे कई वर्षों से लगातार युवा कांग्रेस सोशल मीडिया को मजबूत कर रहे हैं। यह पूर्व में पार्टी जिला कोऑर्डिनेटर, स्टेट कोऑर्डिनेटर, प्रदेश कन्वेनर के पद पर कार्य कर चुके हैं, इनके कार्यो को देखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें प्रदेश चीफ कन्वेनर नियुक्त किया है। इस मौके पर विनीत चौबे ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व एवं नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब, मनु जैन, प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह, इंचार्ज शांतनु सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मै पूर्ण सम्पर्ण भाव व ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य करता रहुंगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतीश चौबे, प्रदेश महासचिव मयंक चौबे, अनुभव राय, रोहित दुबे आदि कांग्रेस जनों ने बधाई दी।