Uncategorized

त्रिवेणी का नामकरण ‘त्रिलोक’ कर अध्यक्ष को सौंपा, पुत्रवत करेंगे पालन-पोषण

त्रिवेणी का नामकरण ‘त्रिलोक’ कर अध्यक्ष को सौंपा,
पुत्रवत करेंगे पालन-पोषण

बड़वाह कुलदीप सिंह अरो
बड़वाह वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के केंपा (CAMPA) योजना के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बड़वाह, वन मंडल बड़वाह के नगर वन क्षेत्र में त्रिवेणी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में त्रिवेणी पौधे को ‘त्रिलोक’ नाम देकर वन सुरक्षा समिति रुपाबेड़ी के अध्यक्ष को गोद देकर सौंपा गया। अध्यक्ष महोदय ने इसे अपने चौथे संतान के रूप में स्वीकार कर, अपने तीन बच्चों के साथ ‘त्रिलोक’ का पुत्रवत पालन-पोषण करने का उत्तरदायित्व ग्रहण किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमान वन मंडल अधिकारी महोदय एवं उपवन मंडल अधिकारी महोदय बड़वाह के मार्गदर्शन और निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर केंपा सदस्य विनय जांगिड़ जी ने भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणी के साथ मिलकर त्रिवेणी पौधे का रोपण किया। जांगिड़ जी ने समिति अध्यक्ष को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें पौधे को अपने पुत्र की तरह पालने हेतु प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणी, भारत सरकार कैंपा के सदस्य विनय जांगिड़, सनी भाटिया, बड़वाह रेंजर धर्मेंद्र सिंह राठौड़ डिप्टी रेंजर अरविंद सिंह सेंगर ,सुरेश मेहता वनरक्षक, जय सिंह सोलंकी, अमिताभ मंडलोई, कालूराम मेवाड़, प्रमोद मंडलोई,सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कुलदीप सिंह अरोरा

कुलदीप सिंह अरोरा भारत संवाद न्यूज़ के बड़वाह तहसील के संवाददाता हैं.कुलदीप सिंह अरोरा वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!