
स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
शहर के स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मे वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई और साथ ही समर कैम्प का समापन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम उनके अभिभावकों को बताया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल मौजूद रहे। उनके द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
समर कैम्प में सीखी गई विभिन्न विधाओं का बच्चों ने प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों को भी उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुचित्रा सामंत सिंह एवं स्थानीय परीक्षा प्रभारी व्याख्याता मिली साव द्वारा किया गया।
संस्था की प्राचार्य श्रीमती मनीषा खत्री ने सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर बधाइयां दी और आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दी।