Uncategorized

सिवनी कोतवाली में पदस्थ एसआई अशोक बघेल की सड़क दुघर्टना में मृत्यु

सुशील चौहान

सिवनी जिले के थाना कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) अशोक बघेल की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह हादसा 20 अप्रैल 2025 की रात ड्यूटी समाप्ति के बाद हुआ, जब वे अपने क्वार्टर लौट रहे थे।रात्रि 10 बजे से सुबह 9 बजे तक ड्यूटी करने के बाद एसआई अशोक बघेल अपने निवास स्थान की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक एक चार पहिया वाहन गलत दिशा से आकर उनसे टकरा गया। इस टक्कर में उन्हें गंभीर रूप से सिर और दाहिने पैर में चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें सिवनी जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नागपुर रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान नागपुर में उनकी मृत्यु हो गई।एसआई अशोक बघेल की इस आकस्मिक मृत्यु से सिवनी पुलिस विभाग में शोक की लहर है। साथी अधिकारी और कर्मचारी उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और मिलनसार अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं।अशोक बघेल ने अपनी पुलिस सेवा की शुरुआत 07 मार्च 1986 को आरक्षक (Constable) के पद पर की थी। इसके बाद वे पदोन्नत होते हुए उप निरीक्षक (SI) बने। उन्होंने धनोरा थाना के सुनवारा चौकी प्रभारी और घंसौर के किंदरई थाना प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। 1 सितंबर 2023 से वे थाना कोतवाली सिवनी में पदस्थ थे।अशोक बघेल का मूल निवास ग्राम खिरसाडोह, कॉलेज रोड, थाना परासिया, जिला छिंदवाड़ा में है। परिवार में उनकी पत्नी जूनिया बाई, बड़ा बेटा अश्वनी बघेल और छोटा बेटा उमेश बघेल हैं।उनका पार्थिव शरीर नागपुर से उनके गृह ग्राम खिरसाडोह लाया गया, जहां सोमवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!