Uncategorized

शाजापुर में गुरुवार देर रात 1बजे आगरा मुबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ

11 अप्रैल 25

ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर

शाजापुर में गुरुवार देर रात 1 बजे करीब आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर सुनेरा थाना क्षेत्र में जैन ढाबे के पास पुलिस वाहन और एक कार की टक्कर हो गई।  हादसे में दोनों वाहन खाई में जा गिरे। कार में सवार 8 लोग और पुलिस वाहन में सवार 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि सभी को मामूली चोटें आईं। उपचार के बाद सभी पुलिसकर्मी अपने वाहन की मदद से सुबह करीब 3:30 बजे शाजापुर से मऊ के लिए रवाना हुए। पुलिस बस में करीबन 35 से 40 पुलिसकर्मी सवार थे। पुलिसकर्मी रणवीर सिंह दैनिक भास्कर को बातचीत में बताया कि वे उज्जैन में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। एक कार मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में पुलिस वाहन से टकरा गई। वहीं कार में सवार लालसिंह का कहना है कि वे राजगढ़ से उज्जैन जा रहे थे। पीछे से आ रहे पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी। कार ने तीन पलटी खाई। कार में छह बड़े और दो बच्चे सवार थे। लालसिंह ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमकाने का प्रयास किया।

 

सूचना मिलते ही सुनेरा पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर और एक पुलिस वाहन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पुलिस बस वाहन को रस्सी बांधकर खाई से निकाला गया। पुलिस बल भिंड से पहले उज्जैन ड्यूटी के लिए जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस मुख्यालय ने उन्हें महू जाने का आदेश दिया। सुनेरा थाना प्रभारी भरत किरार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!