
राजपूत समाज सामूहिक विवाह समिति रंगाराखेडी़ का, 39 वा सम्मेलन संपन्न, 39 जोड़ों ने मंगल फेरे लेकर किया, दाम्पत्य जीवन में मंगल प्रवेश
संवाददाता राहुल सिंह चौहान
नागदा – राजपूत समाज सामूहिक विवाह समिति रंगाराखेड़ी नागदा के तत्वावधान में 39 वा विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। पंडित अनिल शास्त्री जलोद के आचार्यत्व में 39 जोड़े ने मंगलवार रात्रि में शुभ लग्न की बेला में वैदिक मंत्रो के साथ अग्नि के सात मंगल फेरे लेते हुए दांपत्य जीवन में मंगल प्रवेश किया मंगलवार शाम को सामूहिक समिति आयोजन स्थल पर पहुंचने वाली प्रथम दुल्हन व दूल्हे को तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाते हुए राशि भेंट कर स्वागत के रूप में समिति के वरिष्ठ सदस्य रतन सिंह गोहिल पिंजराया ने अगवानी की आयोजन की विधिवत शुरुआत समिति सचिव ईश्वर सिंह तंवर दंपत्ति द्वारा गणेश पूजन के साथ की गई तत्पश्चात वर वधुओं का निर्धारित समय एवं शुभ मुहूर्त में मंडप प्रवेश तोरण मारते हुए करवाया गया अभिभावकों द्वारा रीति-रिवाज अनुसार पांव पखारे गए। समिति अध्यक्ष इंदर सिंह जादौन द्वारा सम्मेलन आचार्य अनिल शास्त्री का साफा बांधकर स्वागत सत्कार किया गया
रात्रि साढ़े 11 बजे शुभ बेला में प्रत्येक जोडो ने हवन कुंड का पूजन अर्चन कर आहुति प्रदान कर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की
सामूहिक सिंचावनी व भोजन प्रसादी में किया दानदाताओं ने दान
सम्मेलन में पहुंचने वाले दानदाताओं द्वारा सामूहिक सिंचावनी एवं आयोजन समिति की भोजन प्रसादी के लिए राशि दान की गई। सामूहिक कन्यादान के रूप में प्राप्त 55 हजार से ऊपर प्राप्त राशि को 39 जोड़ो में विभाजित कर प्रत्येक वधु को 1420 रूपये भेंट किए गए समिति संचालन के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा समिति की ओर से मंगलसूत्र बिछुड़ी व चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दहेज के अतिरिक्त प्रदान किया गया समिति से जुड़े अमृत सिंह राठौर ने समस्त जोड़ों को सांवरिया सेठ का फ्रेमयुक्त चित्र प्रदान किया भोजन व्यवस्था नवयुवक संगठन मंडल ने संभाली
विवाह समारोह में विदाई के समय तक समिति के भेरू सिंह सोलंकी, मनोहर सिंह पटेल, धर्मशाला समिति अध्यक्ष दशरथ सिंह पटेल,भुवान सिंह सोलंकी, मेहरबान सिंह रेशमगारा, मुकेश फौजी, गोपाल सिंह पवार, हटे सिंह, भारत सिंह मंडलोई,साँवरिया सिंह तंवर,गोवर्धन सिंह डोडिया, सागर सिंह, शम्भू सिंह चावड़ा, केवल सिंह चावड़ा, विनोद सिंह पटेल, मोहन सिंह पंवार प्रदीप सिंह, टिकम सिंह उमठ, रंजीत सिंह डोडिया, बापू सिंह मांगलगढ़, बने सिंह जाधव, कालू सिंह सकतली आदि व्यवस्था में लगे रहे
क्रियान्वयन संचालन हुकुम सिंह तंवर व टिकम सिंह उमठ ने किया। जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी