E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबपश्चिम बंगालबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पूर्णाहूति के साथ आज होगा नवरात्रि का समापन

दोपहर 12 बजे धूमधाम से मनाया जाएगा प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव - मंदिरों में अल सुबह से होगी पूर्णाहूति व धार्मिक आयोजन

ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत 

शाजापुर 9981757273

शाजापुर। शहर में 30 मार्च से शहरवासी शक्ति की भक्ति में लीन थे और प्रतिदिन धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला भी आयोजित की जा रही थी। जिसका आज रविवार को पूर्णाहूति के साथ समापन होगा। इस दिन श्रद्धालू दोपहर 12 बजे भगवान रामलला का स्वागत करेंगे और महाआरती के बाद प्रभु का प्रसा ग्रहण करेंगे।

30 मार्च को शहर के मां राजराजेश्वरी माता मंदिर सहित सभी माता मंदिरों में घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि का उत्सव आरंभ हुआ था। उसके बाद से ही शहर में शक्ति की भक्ति की जा रही थी। किसी ने नंगे पैर रहकर माता की आराधना की तो किसी ने 9 दिनों तक उपवास रख शक्ति की भक्ति की। इसके अलावा कई मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया। अब 9 दिनों तक माता की आराधना करने के बाद श्रद्धालू माता को भारी मन से विदाई देंगे। इस दिन शहर के माता मंदिरों मे पूर्णाहूूति का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर 12 बजे से गूंजेंगे प्रभु श्री राम के जयकारे

शहर में आज रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह पूर्णाहूति के बाद शहर के राम मंदिरों में भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन शहर के पुलिस लाईन स्थित श्री राम मंदिर सहित सभी राम मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। वहीं दिनभर मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

माता की महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

चैत्र नवरात्रि के चलते शहर में स्थित मां राजराजेश्वरी के मंदिर में प्रतिदिन हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे है। इसके साथ ही यहां पर लगे 15 दिवसीय मेले में भी लोग पहुंचकर आनंद उठा रहे है। माता मंदिर पर रात 9 बजे होने वाली आरती में प्रतिवर्ष हजारों भक्त पहुंचते है। इसी कड़ी इस वर्ष भी शनिवार को अष्टमी पर रात 9 बजे मां राजराजेश्वरी की महाआरती में हजारों भक्त पहुंचे। भक्तों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंदिर के सामने पूरा परिसर भक्तों से भर गया। वहीं लोग मंदिर के बाहर हाइवे तक माता की आरती में खड़े रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!