E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़देशलोकल न्यूज़

जस्साराम गुर्जर डेगाना विधानसभा में वक्फ सुधार जन जागरण के संयोजक नियुक्त

लक्ष्य डेगाना में वफ्फ संपत्तियों के उपयोग और महत्व के बारे में जागरूक करना

भारत संवाद/नागौर/ मुरलीधर पारीक

डेगाना, 28 अप्रैल 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जस्साराम गुर्जर रियांबड़ी उपखंड के गांव सुदवाड़ के किसान  परिवार से आते हे, जिन्हें डेगाना विधानसभा क्षेत्र में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान का संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। गुर्जर, जो सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं, इस अभियान के माध्यम से वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और सुधार के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे।

भाजपा द्वारा शुरू किया गया वक्फ सुधार जन जागरण अभियान का उद्देश्य वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और इन संपत्तियों का उपयोग सामाजिक कल्याण के लिए सुनिश्चित करना है। जस्साराम गुर्जर ने नियुक्ति पर कहा, “मेरा लक्ष्य डेगाना विधानसभा क्षेत्र में लोगों को वक्फ संपत्तियों के महत्व और उनके उचित उपयोग के बारे में जागरूक करना है। हम इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे।”

पार्टी नेता भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेचि,जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया,प्रदेश संयोजक नरेंद्र पिलानिया के द्वारा जिम्मेदारी दी गई,

इसके साथ ही नागौर जिला से संयोजक ,शिव प्रताप सिंह,महिपाल ईनानियां को

सह संयोजक, ऋषभ वैष्णव,विमल कंसारा नागौर, जायल राजूराम घाशल,राजेश लामरोड़,खींवसर सहदेव रोज,संतोष देवासी,मेड़ता, CP पुजारी,महेश सेन,डेगाना जस्साराम गुर्जर,ओर किशोर नारायण को जिम्मेदारी दी गई….!

जो क्षेत्र में भाजपा के सामाजिक और सुधारवादी एजेंडे को मजबूती प्रदान करेगा। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि गुर्जर के नेतृत्व में अभियान सफल रहेगा।

आगामी महीनों में गुर्जर की गतिविधियों और अभियान के प्रभाव पर सभी की नजर रहेगी।

गुर्जर बहुत समय से भारतीय जनता पार्टी नागौर में सक्रिय है ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, जन आक्रोश विधानसभा संयोजक, सदस्य अभियान के विधानसभा संयोजक, भीमराव अम्बेडकर जयंती के मंडल संयोजक, भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के मंडल संयोजक सहित अनेक दायित्व पर संगठन में काम किया गुर्जर को जिम्मेदारी मिलने पर डेगाना विधानसभावासियों में खुशी है।

भारत संवाद/नागौर/मुरलीधर पारीक

मुरलीधर पारीक नागौर

मुरलीधर पारीक भारत संवाद नागौर से हैं,मुरलीधर पारीक वर्तमान में भारत संवाद,TV वेब,सहित भारत संवाद न्यूज समूह के सभी प्लेटफार्म के लिए योगदान दे रहे हे..!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!