
दिगंबर जैन मंदिर सोमवारिया में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव श्राद्ध और उल्लास के साथ 4गया
10 अप्रैल 25
ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर
शाजापुर के दिगंबर जैन मंदिर सोमवारिया में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन का आयोजन किया गया।
मुनिश्री 108 विनय सागर महाराज की प्रेरणा से 365 भक्ताम्बर मंडल विधान का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजन के बाद भगवान महावीर स्वामी की भव्य पालना झुलाई गई। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और सद्भावना के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
मीडिया प्रभारी दीपक जैन के अनुसार, भगवान श्रीजी की भव्य जलयात्रा पूरे नगर में निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान समाजजनों ने जगह-जगह स्वागत किया और पुष्पवर्षा की।
सकल जैन समाज ने विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख नागरिक और जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। पूरा वातावरण भक्तिमय और महावीर स्वामी के उपदेशों से परिपूर्ण रहा।