
बरुआसागर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य शोभायात्रा
- शोभायात्रा में चलता भगवान परशुराम का रथ
रिपोर्ट ; प्रथम श्रीवास्तव
बरुआसागर (झाँसी) | भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बरुआसागर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ब्राह्मण समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शोभायात्रा विजय राघव मंदिर सनौरा से आरंभ हुई।शोभायात्रा में सजे हुए रथ पर भगवान परशुराम की सुंदर प्रतिमा रुपी तस्वीर विराजमान थी,। यात्रा नगर पालिका मार्ग से गुजरते हुऐ शोभायात्रा आगे बढ़ते हुए सब्जी मंडी और फिर चौक बाजार पहुंची, जहाँ श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और भक्तिमय गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा और जगह जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा पर पुष्पवर्षा की | इसके पश्चात, यात्रा पड़याना होते हुए रामराजा विवाह घर पर समाप्त हुई, जहाँ श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी यात्रा में मुस्तैद रहा, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे ब्राह्मण समाज के श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नृत्य करते हुए चल रहे थे | इस भव्य शोभायात्रा ने बरुआसागर में परशुराम जन्मोत्सव के उत्साह को और बढ़ा दिया है। यह आयोजन ब्राह्मण समाज की एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बना।