E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़देशलोकल न्यूज़

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित द्वारा फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए SDM रियांबड़ी सुरेश कुमार मेघवाल को किया सम्मानित

SDM ने सम्मान व्यक्तिगत ना होकर उस संपूर्ण टीम का ओर किसानों की मेहनत का परिणाम बताया...

भारत संवाद /मुरलीधर पारीक /नागौर

नागौर, 18 अप्रैल 2025: नागौर जिला कलेक्टर श्री अरुण कुमार पुरोहित ने रियांबड़ी के उपखंड अधिकारी (SDM) श्री सुरेश कुमार मेघवाल को फार्मर रजिस्ट्री कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान रियांबड़ी उपखंड में फार्मर रजिस्ट्री कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए प्रदान किया गया।

जिला कलेक्टर श्री पुरोहित ने इस अवसर पर कहा कि SDM सुरेश मेघवाल और उनकी टीम की मेहनत और समर्पण ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। उन्होंने इस उपलब्धि को न केवल व्यक्तिगत, बल्कि समस्त टीम और क्षेत्र के किसानों की मेहनत का परिणाम बताया।

उपखंड अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म “X” पर पोस्ट करते हुए इस सम्मान को संपूर्ण टीम ओर क्षेत्र के किसानों को समर्पित करते हुए कहा


SDM सुरेश कुमार मेघवाल ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि हर उस किसान का है, जो अपनी मेहनत और उम्मीद के साथ जमीन पर कार्य करता है। यह सम्मान उस रास्ते का पुरस्कार है, जिसे हमारी टीम ने ईमानदारी और लगन से तय किया।”

इस सम्मान समारोह में जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह उपलब्धि नागौर जिले में प्रशासनिक कार्यों की दक्षता और किसान कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भारत संवाद/नागौर/मुरलीधर पारीक

मुरलीधर पारीक नागौर

मुरलीधर पारीक भारत संवाद नागौर से हैं,मुरलीधर पारीक वर्तमान में भारत संवाद,TV वेब,सहित भारत संवाद न्यूज समूह के सभी प्लेटफार्म के लिए योगदान दे रहे हे..!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!