E-PaperUncategorized

भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन संपन्न

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद/ भाजपा के जनाधार विस्तार में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राम्हणे,सांसद ज्ञानेश्वर पाटील,विधायक सचिन बिरला,पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन,हितेंद्रसिंह सोलंकी,बड़वाह नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत डंडीर सहित बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।सम्मेलन के प्रारंभ में स्वागत गीत पार्षद गंगाभारती शर्मा ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण दिनेश शर्मा ने दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ब्राम्हणे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े परिश्रम से सौ-सौ सदस्य बनाए हैं। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारों ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया है। सांसद पाटील ने प्रधानमंत्री के 11 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 वर्षों का कार्यकाल भारत का स्वर्णिम कार्यकाल है। इन 11 वर्षों में राम मंदिर निर्माण,कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति,तीन तलाक पर रोक, टुकड़े टुकड़े गैंग की समाप्ति,नया वक्फ कानून जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। मोदीजी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है।विधायक सचिन बिरला ने भारत की राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने देश की राजनीति को विकासोन्मुख किया है।सशक्त,समर्थ और समृद्ध भारत का निर्माण भाजपा का लक्ष्य है। बिरला ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्र प्रेम की भावना का प्रचार-प्रसार किया है।इसलिए जनता राष्ट्र विरोधियों को नकार रही है। दो बालिकाओं ने 

विधायक बिरला का स्केच भेंट किया। पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन ने कहा कि भाजपा एक आंदोलन है,विचार का प्रवाह है। महाजन ने भाजपा के इतिहास पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

सम्मेलन में भाजपा महामंत्री महिम ठाकुर,बड़वाह नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल,ज्योति येवतीकर,मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर,अंकित गुप्ता,सोहन यादव,खुमानसिंह जाट,नरेंद्र पंवार,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल,अनिल अजमेरा,गजेंद्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय राठौर ने किया आभार मानसिंह राठौर ने माना।

Sudhir Baiswar

सुधीर बैसवार भारत संवाद न्यूज़ के सनावद तहसील के संवाददाता हैं. सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!