
भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवसजिले के प्रत्येक बूथ पर हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने घर घर लगाया भाजपा का झंड
ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत
शाजापुर 9981757273
शाजापुर।- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय सहित जिलेभर में हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे ने भाजपा का झंडा फहराया। जिले के सभी बूथों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए, वही कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाकर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 46 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के 837 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ पांडे ने पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ पांडे ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीति दल है जो भारत को एक सदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी से लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भाजपा पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे व कार्यकर्ताओं की मेहनत व शीर्ष नेतृत्व के कुशल नेतृत्व के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में विद्यमान है। आगे उन्हेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है व भारत एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में निरंतर अग्रसर है।
*सभी बूथों पर मनाया स्थापना दिवस:-*
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ पांडे ने बताया कि प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार भाजपा का स्थापना दिवस जिले भर में सभी बूथों पर मनाया गया व सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया। जिले के सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की एवं अपने अपने निवास स्थानों पर पार्टी का झंडा लगाया।