
अनिल चौधरी बने अनिलोप के संयोजक।
रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद। निमाड़ी संस्कृति व भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली मातृ संस्था अखिल निमाड़ लोक परिषद विगत 75 वर्षों से निमाड़ी की सेवा कर रही हैं। निमाड़ में श्री अनिल चौधरी के समर्पण, सक्रियता और सेवा कार्यों को देखते हुए अनिलोप की सनावद इकाई का उन्हें संयोजक नियुक्त किया गया। अनिलोप के संरक्षक और निमाड़ी व हिंदी भाषा के उत्थान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार निमाड़ पुत्र श्री जगदीश जोशीला जी की अनुशंसा पर अनिलोप के अध्यक्ष हरीश दुबे सहित पदाधिकारियों ने श्री अनिल चौधरी की नियुक्ति कर हर्ष जताया। पदाधिकारियों ने श्री चौधरी से निमाड़ी के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करने की आकांक्षा व्यक्त की।
विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं श्री चौधरी
लायंस क्लब,निमाड़ संस्कृति कला मंच,युवा गुर्जर संगठन,क्लाइमेट&हेल्थ केयर के संचालक होने के साथ साथ युवा अनिल चौधरी विभिन्न सामाजिक,धार्मिक, सांस्कृतिक व संगीत-साहित्यिक संस्थाओं में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। श्री चौधरी गुर्जर समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और पत्रकार, संपादक होने के साथ ही सफल स्कूल व मंच संचालक भी हैं। उनकी नियुक्ति पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,विधायक सचिन बिर्ला,पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी, जगदीश मोराण्या,इन्दर बिर्ला,नरेंद्र पटेल,अनिलोप के कुँवर उदयसिंह अनुज,जीवनलाल शर्मा,राम परिंदा,डॉक्टर शैलेन्द्र चौकड़े,दीपक पगारे, महेश जोशी,डॉक्टर सुरेश राका,गौतम विद्यार्थी सहित सदस्यों जनप्रतिधियों व विभिन्न संस्थाओं ने शुभकामनाएं दी।