Uncategorized

अक्षय तृतीया पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम जयंती उत्सव का आयोजन।

 

 

 

 

बड़वाह कुलदीप सिंह अरोरा

अक्षय तृतीया पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम जयंती उत्सव का आयोजन।

बड़वाह । अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा विवेकानंद स्कूल हाउसिंग बोर्ड परिसर में भगवान परशुराम जयंती उत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया।

बुधवार सुबह 9 बजे वेदपाठी पंडितों द्वारा पूजन-अर्चन और हवन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पंडित फणींद्र अत्रे के नेतृत्व में पंडित संजय शर्मा, पंडित राम पाठक और पंडित कुशल अत्रे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन सम्पन्न कराया। हवन के उपरांत दोपहर में महाआरती की गई, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

महासभा अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र ने आगामी आयोजनों की जानकारी दी, जिसमें निम्नलिखित कार्यक्रम सम्मिलित हैं:

1 मई: विप्र मार्ट का आयोजन।

2 मई: सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

3 मई: शाम 4 बजे नागेश्वर मंदिर से युवा वाहिनी की वाहन रैली निकाली जाएगी।

4 मई:

भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, विधायक सचिन बिरला और नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

शाम 4 बजे नागेश्वर मंदिर परिसर में शैक्षणिक प्रतिभाओं और विप्र विभूषण सम्मान समारोह का आयोजन।

शाम 6 बजे भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कंवर कॉलोनी में संपन्न होगी।

 

इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष किरण जोशी, दुर्गा वाहिनी अध्यक्षा दीपमाला शर्मा सहित अर्चना कोठारी, मंगला जोशी, मंगला शर्मा, ममता पंड्या, शैलजा पंडित, कविता खरे, संध्या दुबे और अनिता शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कुलदीप सिंह अरोरा

कुलदीप सिंह अरोरा भारत संवाद न्यूज़ के बड़वाह तहसील के संवाददाता हैं.कुलदीप सिंह अरोरा वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!