E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorized

संस्था के बच्चों के साथ मनाया होली का त्योहार, बांटी होली की किट

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद. होली के त्योहार को लेकर चारो और उत्साह और उमंग का माहौल देखा जाता है। यह त्योहार सारे गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे को रंग लगाकर रंगो के पर्व की बधाई देने का है। वहीं कई लोग जरूरतमंद लोगों के साथ इस त्योहार को मनाकर इस रंगो के पर्व को सार्थक करते हैं। 

ऐसी ही पहल सनावद शहर की समाजसेवी बंधु सामाजिक लोककल्याण सेवा संस्था द्वारा की गई। रविवार को निराश्रित व अनाथ बच्चों के लिए कार्य करने वाली बड़वाह की नव्या जनकल्याण समिति में रह रहे बच्चों के साथ होली का त्योहार मनाया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को गुलाल से होली खेलते हुए उन्हें त्योहार की बधाई दी। साथ ही बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी व गुब्बारो की किट भेंट की। सामाजिक संस्था प्रभारी शुभम शर्मा ने बताया जरूरतमंद बच्चों के साथ होली का त्योहार मनाना एक अद्भुत अनुभव रहा। संस्था में अध्ययनरत बच्चों को आगे भी यथासंभव मदद की जाएगी। सिस्टर नव्या व मनोज पाटीदार ने सदस्यों को संस्था की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। समिति के सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व आवास के सेवा कार्यों पर हर्ष जताया। इस दौरान संजय जोशी, राहुल सोनी, संदीप पटवा, रोहण देवाणी, विशाल बिरले, विवेक केवट, आयुष बर्वे, अमित अत्रे, आयुष्मान सोनी, अक्ष अत्रे सहित अन्य मौजूद थे।

Sudhir Baiswar

सुधीर बैसवार भारत संवाद न्यूज़ के सनावद तहसील के संवाददाता हैं. सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!