E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorized

जनपद पंचायत बड़वाह अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

  1. रिपोर्ट कुलदीप सिंह अरोरा 

बड़वाह/खरगोन जिले की जनपद पंचायत बड़वाह की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साद के विरुद्ध 13 जनपद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जिला कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया है।

अविश्वास प्रस्ताव के मुख्य आधार:

1. विकास कार्यों में उदासीनता – अध्यक्ष द्वारा जनपद क्षेत्र के विकास कार्यों एवं पंचायत के कार्यों में रुचि नहीं ली जाती। सदस्यों द्वारा सुझाए गए कार्यों को अनदेखा किया जाता है।

2. कार्य योजना में मनमानी – वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्य योजना अध्यक्ष ने कुछ चुनिंदा सदस्यों के साथ मिलकर बनाई, जिससे अन्य सदस्यों को कोई जानकारी नहीं दी गई।

3. कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर दबाव – अध्यक्ष द्वारा जनपद पंचायत के कर्मचारियों और अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव डाला जाता है।

4. अध्यक्षीय दायित्वों की अवहेलना – अध्यक्ष अपने कर्तव्यों का उचित रूप से निर्वहन नहीं कर रही हैं। जनपद सदस्यों को डराया-धमकाया जाता है।

5. सदस्य एवं जनता असंतुष्ट – अधिकांश सदस्य अध्यक्ष के कार्यों और व्यवहार से असंतुष्ट हैं। क्षेत्र की जनता भी उनके कार्यकाल से नाराज है और बीते दो वर्षों से उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।

6. परिवारजन का हस्तक्षेप – अध्यक्ष के पति श्री दिनेश साद द्वारा जनपद पंचायत के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जाता है, जिससे सदस्यों में असंतोष और आक्रोश है।

यह आवेदन मध्यप्रदेश पंचायत (ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव) नियम 1994 और मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 28 (1), (2) एवं (3) के प्रावधानों के अनुसार दिया गया है।

जनपद सदस्यों द्वारा इस प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

अध्यक्ष पति दिनेश साद ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि सदस्यो पर दबाव बनाकर अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कराए गए उन्होंने दावा किया कि अभी भी 18 सदस्य उनके साथ हैं। वोटिंग की स्थिति में फैसला उनके पक्ष में आएगा।

Sudhir Baiswar

सुधीर बैसवार भारत संवाद न्यूज़ के सनावद तहसील के संवाददाता हैं. सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!