Uncategorized

हमारा समाज पार्टी की महिला मोर्चा की बैठक अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के निकट महानगर महामंत्री राजन केसरी के आवास पर संपन्न हुआ..

सावंदाता विवेक सिनहा
भारत संवाद न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश
वैश्य समाज की अपनी पार्टी अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी महानगर महिला मोर्चा की एक बैठक आज वाराणसी महानगर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती प्रिया गुप्ता के अध्यक्षता में लहुराबीर रामकटोरा स्थित पार्टी के महानगर महामंत्री श्री राजन केशरी के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में वाराणसी महानगर महिला मोर्चा द्वारा एक विशाल महिलाओं का सम्मेलन 13 अप्रैल 2025 को कराने पर विशेष रूप से चर्चा हुई। जिसमें वैश्य समाज की अपनी पार्टी अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविशंकर अंगारा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि वाराणसी महानगर महिला मोर्चा ने वाराणसी में महिलाओं का सम्मेलन कराने से अपने वैश्य समाज की महिलाओं में जागरूकता और एकजुटता का संदेश जाएगा। इससे आने वाला दिन वैश्य समाज की अपनी पार्टी अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी भी महिलाओं के बीच मज़बूत होगी। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती किरन मौर्या, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी श्रीमती मुन्नी चौरसिया,महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्रीमती विजेता अग्रहरी, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रमुख महासचिव श्रीमती रेनू गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहा उर्फ रीता गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती जया केशरी, महिला मोर्चा की जोन संयोजक श्रीमती दीपमाला अग्रहरी, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती प्रिया गुप्ता, श्रीमती नीरा अग्रहरी, महिला मोर्चा की महानगर प्रवक्ता एडवोकेट कु. अदिति गुप्ता एवं महानगर कार्यसमिति सदस्य श्रीमती गुड़िया गुप्ता सहित आदि लोग शामिल थी। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के वाराणसी महानगर अध्यक्ष श्री अरविन्द गुप्ता जी महानगर महामंत्री श्री राजन केशरी व अभिषेक गुप्ता जी महानगर उपाध्यक्ष अंकित गर्ग व धीरज चौरसिया महानगर मंत्री अजय जायसवाल जी व गौरव केशरी जी विवेक सिन्हा जी विवेक सेठ आदि उपस्थित ने अपने पूरे महानगर के पदाधिकारियों के साथ महिला मोर्चा वाराणसी महानगर की बैठक को सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!