होलिका दहन को लेकर आयोजित हुई बैठक, आदर्श होली मनाने पर सहमति

फतेहपुर। नगर के ईसाइन पूरवा में सभासद की अगुवाई में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें होलिका दहन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
पूजा-अर्चना के साथ होगी पारंपरिक होली
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष होलिका दहन को आदर्श रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत—
होलिका को विधि-विधान से सजाया जाएगा।
पूजा-अर्चना कर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा।
सामाजिक सौहार्द और परंपराओं को बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद:>>
इस अवसर पर सभासद नरेंद्र सिंह चौहान, सुनील कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार गुप्ता, सरदार सिटी सिंह, लवकुश गुप्ता, लालचंद गुप्ता, अनु शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, जतिन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
भारत संवाद न्यूज से ब्यूरो रिर्पोट
शुभम गुप्ता भारत संवाद न्यूज़ के फ़तेहपुर ब्यूरो हैं. शुभम गुप्ता वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी, वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.
Back to top button
error: Content is protected !!