Uncategorized

विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, अभिजीत मुखर्जी टीएमसी छोड़ कांग्रेस में आए 

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                             विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, अभिजीत मुखर्जी टीएमसी छोड़ कांग्रेस में आए                            पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का दामन बुधवार को छोड़ा. वे 2021 में टीएमसी में शामिल हुए थे. अब कांग्रेस पार्टी में लौट आए. औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में लौटने के बाद अभिजीत ने दूसरी पार्टी में शामिल होने को एक बड़ी गलती बताया. कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा, ”अभिजीत मुखर्जी पिछले एक साल से नेतृत्व और प्रदेश पीसीसी के संपर्क में थे. आज, यह निर्णय लिया गया है कि अभिजीत फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे.” पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी के अकेले लड़ने पर उन्होंने कहा,” कुछ अन्य दल भी थे जिन्होंने हाल ही में हुए चुनावों में अकेले चुनाव लड़ा था. कांग्रेस ने हमेशा अन्य सहयोगियों को जगह दी है, लेकिन जब अन्य दलों का गढ़ होता है, तो वे दूसरों को साथ लेने के लिए तैयार नहीं होते हैं. इस समय, कांग्रेस पार्टी पूरे पश्चिम बंगाल में अपने पैरों पर खड़ी होने की पूरी कोशिश कर रही है.”

Koushik Nag

কৌশিক নাগ ভারত সংবাদ নিউজের কলকাতা ব্যুরো চিফ কৌশিক নাগ বর্তমানে টিভি, ওয়েব সহ ভারত সংবাদ নিউজ গ্রুপের সমস্ত প্ল্যাটফর্মে অবদান রাখছেন।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!