E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorized

नगर पालिका मे कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद सहायक राजस्व निरीक्षक हुऐ घायल

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद। नगर पालिका कार्यालय के आवास कक्ष में नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक बंटी सिरसाठे और देवेभो कर्मचारी अजय ठाकुर के बीच कुर्सी पर बैठने की बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया की दोनों मे बैठने को लेकर हाथापाई हो गई। और हाथापाई में सिरसाठे घायल हो गए। घायल सिरसाठे ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। वहां बीपी कम होने से उनका उपचार निजी अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता बिरला और पंधाना विधायक छाया मोरे ने अस्पताल पहुंचकर घायल कर्मचारी बंटी सिरसाठे से चर्चा की। वहीं पुलिस थाने मामला दर्ज करते हुये अजय ठाकुर को अभिरक्षा में ले लिया गया है। वहीं इस मामले में नपा कर्मचारी एकजुट होकर बंटी सिरसाठे के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

*क्या कहते हैं जिम्मेदार* 

नपा कर्मचारियों के विवाद के मामले में अजाक्स की धारा में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। घायल कर्मचारी से भी चर्चा की। बयान दर्ज करने के बाद इसमें अन्य धाराऐ भी बढ़ाई जा सकती हैं। 

                                        रामेश्वर ठाकुर

                                   थाना प्रभारी सनावद

Sudhir Baiswar

सुधीर बैसवार भारत संवाद न्यूज़ के सनावद तहसील के संवाददाता हैं. सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!