
स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती रामकृष्ण मठ लखनऊ में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी है। अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथlनंद ने बताया कि स्वामी जी की जयंती समारोह 21 जनवरी से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस 6 दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन पहलुओं से जनसाधारण को अवगत कराया जाएगा। 21 जनवरी को स्वामी विवेकानंद एक अद्वितीय पथ प्रदर्शक विषय पर जनसभा का आयोजन है जिसमें स्वामी दिव्य कृपानंद अपने विचार रखेंगे। 22 तारीख के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लखनऊ की 8 वर्षीय बालिका आर्यमl शुक्ल द्वारा 18 बार बिना रुके राम सहस्त्रनाम का पाठ करना है। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्य पर बनी फिल्म सन्यासी देश नायक का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर स्वामी विवेकानंद के प्रभाव विषय पर नेताजी पर शोध करने वाले कुसुम घोष द्वारा प्रवचन किया जाएगा। 24 जनवरी को वीरेश्वर विवेकानंद लीला गीत का गायन होगा। स्वामी जी ने बताया कि 25 जनवरी को विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में रोगी नारायण सेवा की जाएगी क्योंकि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि नर सेवा ही नारायण सेवा है कार्यक्रम के अंतिम दिवस में युवा सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा.