
*पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व, पुस्तिका एवं फोल्डर का विमोचन किया
मंडला- आपको बता दें की मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री शिवा रानू राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा ने शुक्रवार को जिला योजना भवन में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग के जनकल्याण पर्व पुस्तक, जनकल्याण पर्व गुटका और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान फोल्डर का विमोचन किया। जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा उक्त प्रचार सामाग्री जिले में आयोजित कार्यक्रमों में वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ और डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
*जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री कल्याण अभियान फोल्डर-*
जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान फोल्डर में ’’मोहन यादव सरकार काम लगातार फैसले असरदार’’ और ’’मोदी जी का विजन यादव सरकार का मिशन’’ के बारे में बताया गया है। जिसमें प्रदेश वासियांे के नाम मुख्यमंत्री की पाती और ’लक्ष्य हमारा जनकल्याण’ समृद्ध हो रही संस्कृति, अभूतपूर्व गति से औद्योगिक विकास, प्रगति का आधार अधोसंरचना विकास, सुशासन की सरकार, गरीब वर्ग को समान अवसर, सबके साथ आगे बढ़ता जनजाति समाज, आगे बढ़ते युवा, खुशहाली की ओर अन्नदाता, आत्मविश्वास से भरपूर नारी शक्ति, सुलभ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, सशक्त भविष्य के लिए शिक्षा, कायाकल्प की ओर शहरी विकास, नई पहचान गढ़ता पर्यटन, सेवा और संवर्धन गौसंरक्षण, नई जाग्रति के साथ पर्यावरण संरक्षण, विकास को बल देती अर्थव्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। जिसका लाभ जिलेवासियों को मिलेगा।
*जनकल्याण पर्व पुस्तक-*
शासन की एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में ’’जनकल्याण पर्व पुस्तक’’ में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई है। जिसमें जनसेवा और विकास के समर्पित प्रयासों के एक साल का विस्तृत वर्णन किया गया है। जिसमें औद्योगिक निवेश, युवा कल्याण, किसान कल्याण, गौ-संरक्षण एवं संवर्धन, गरीब कल्याण, जनजातीय कल्याण, महिला कल्याण, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, शहरी विकास, अधोसंरचना विकास, सांस्कृतिक एवं अध्यात्मिक अभ्युदय, पर्यटन विकास के नए आयाम, पर्यावरण के लिए नव जाग्रति, केन्द्रीय योजनाओं मंे अग्रणी मध्यप्रदेश और अन्य उपलब्धियां/पुरूस्कार के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है।