Uncategorized

हाइकोर्ट ने दिया जांच के लिए एसआइटी के गठन का आदेश 

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                                                     हाइकोर्ट ने दिया जांच के लिए एसआइटी के गठन का आदेश                                                                                               कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखाली सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआइटी) के गठन का आदेश दिया है. मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने आदेश दिया कि लालबाजार की होमिसाइड ब्रांच के सहायक आयुक्त बीरेश्वर चटर्जी के नेतृत्व में एसआइटी गठित होगी, जिसमें बशीरहाट पुलिस जिला में बादुरिया के एसडीपीओ राहुल मिश्रा भी सदस्य के रूप में होंगे.
इस एसआइटी को हर महीने बशीरहाट एसीजेएम अदालत को जांच की प्रगति पर रिपोर्ट पेश करनी होगी. इस मामले में हाइकोर्ट ने पहले ही पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया गया था. पिछली सुनवाई में न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने आदेश दिया था कि मामले की जांच की जिम्मेदारी लालबाजार के एक आइपीएस अधिकारी को दी जाये. लेकिन अब हाइकोर्ट ने मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित करने का आदेश दिया है.
गौरतलब है कि संदेशखाली में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गयी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

Koushik Nag

কৌশিক নাগ ভারত সংবাদ নিউজের কলকাতা ব্যুরো চিফ কৌশিক নাগ বর্তমানে টিভি, ওয়েব সহ ভারত সংবাদ নিউজ গ্রুপের সমস্ত প্ল্যাটফর্মে অবদান রাখছেন।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!