
https://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी
फतेहपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर घायल, पुलिस ने जांच शुरू की
भारत संवाद न्यूज़
भारत संवाद न्यूज़ से – (शुभम गुप्ता ब्यूरो)
संवाददाता : असोथर (फतेहपुर)
असोथर थाना क्षेत्र के साँवला का डेरा मजरे जरौली में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता रामखेलावन उर्फ श्रीराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पुत्र सुखनंदन 19 दिसंबर को असोथर बाजार से घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे सफेद रंग के बिना नंबर प्लेट वाले मोरम लदे आइसर 380 ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।
संवाददाता के मुताबिक:
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण सुखनंदन को गंभीर चोटें आईं, और उसके पैर में फ्रैक्चर होने के कारण रॉड डाली गई है।
स्थानीय लोगों ने दी जानकारी:घटना के समय मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर का चालक पंकज था और वाहन का मालिक नरेश लोधी, पुत्र शिवप्रसाद लोधी, निवासी चतुर्गुनपुर मजरे थरियांव, थाना थरियांव है।