Uncategorized

बड़ी धूम धाम से मनाया देवभूमि लोक रंग उत्सव

लखनऊ संवाददाता अमित चावला

 

देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति कल्याणपुर लखनऊ द्वारा उत्तराखण्ड के पौराणिक लोकपर्व उत्तरायणी त्योहार एवं महाकुम्भ की पूर्व संध्या पर देवभूमि के लोक रंग उत्सव एवं कार्यषाला का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2025 को दिन में 12 बजे से बरसाना उपवन कल्याणपुर में किया गया। जिसका उद्घाटन सुषमा खर्कवाल माननीय महापौर लखनऊ विशिष्ट अतिथि ओ. पी. श्रीवास्तव जी मा0 विधायक, के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ किया गया। देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के संयोजक मदन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जगत सिंह राणा, महासचिव पूरन सिंह जीना एवं कार्यक्रम प्रभारी पूरन चन्द्र जोशी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। अध्यक्ष जगत सिंह राणा ने अतिथियों कलाकारो, सम्मानित दर्शको प्रिंट मीडिया का स्वागत अभिनन्द किया वही महासचिव पूरन सिंह जीना द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। अध्यक्ष जगत सिंह राणा ने कहा कि समिति द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2024 से 11 जनवरी 2024 तक कार्यशाला का आयोजन किया गया तदोपरांत आज वरसाना उपवन कल्याणपुर में देवभूमि लोक रंग उत्सव में देवभूमि के विभिन्न विधाओं पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, लोकनृत्य तथा मेरा गॉव – मेरी पछॉण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट स्मृति सम्मान लोक कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु श्रीमती पुष्पा वैष्णव, श्रीमती शोभा रावत,कु0 रष्मि रावत एवं स्वर्गीय खुशहाल सिंह बिष्ट जी की स्मृति में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, श्री नन्दन सिंह डंगवाल, श्री राजेश भटट को सम्मानित किया गया।
देवभूमि लोक रंग उत्सव में सर्वप्रथम गणेश वंदना की स्तुति कलाकार नन्दनी बिष्ट द्वारा प्रस्तुत किया गया। तदोपरात भगवान श्रीराम की स्तुति जिसके बोल है मेरे घर राम आये है। देवभूमि उत्तराखण्ड के पारम्परिक लोकनृत्य जिसके बोल है पायलिया तेरी छम छम बाजि रे। दूसरा सुप्रसिद्ध लोकनृत्य जिसके बोल है सावरी सावरी एवं हे मधु की प्रस्तुति हेमा बिष्ट के निर्देशन में कलाकार है उन्नति मौर्या, जीविका पाण्डेय, भूमिका पाण्डेय, भूमिका जोशी , रिसिता सिंह। समिति के कलाकारों ने रष्मि रावत के निर्देशन में प्राची सिंह रावत, नेहा अधिकारी, आहाना सिंह रावत, पायल पाण्डेय, मानसी तथा राधा बोरा के निर्देशन में देवभूमि के लोक रंग में विभिन्न विधाओं कुमाऊॅनी गढवाली जौनसारी लोकनृत्य प्रस्तुत किये।
श्रीमती राधा बोरो, हेमा बिष्ट, मंजू पाण्डेय, हेमा अधिकारी, त्रिलोचनी रावत, सुषीला नेगी, सोनिया बिष्ट, दीपा बिष्ट, गंगा नेगी के निर्देशन में देवभूमि उत्तराखण्ड का पारमपरिक झोडा लोकनृत्य की धूम रही 150 महिलाओं द्वारा 10 ग्रुप में इस प्रस्तुति ने दर्शको का दिल जीत लिया।
एकल नृत्य की प्रस्तुति कीर्ति बिष्ट, आव्या मिश्रा, पिहू बिष्ट, दीवा वर्मा, माही मिश्रा, सानवी बिष्ट माधवी एवं कीर्ति ने सुन्दर नृत्य से दर्शको का मन मोह लिया। वही सामूहिक गायन में श्रीमती मंजू पाण्डेय, श्रीमती इन्द्रा कन्याल हेमा गोस्वामी, षषि जोषी आषा बनौला, किरन रेनू काण्डपाल ने देवभूमि के संस्कार गीत, तीज त्योहारों पर गाये जाने वाले गीतो की विहंगम प्रस्तुति दी।

Amit Kumar chawla

अमित कुमार चावला भारत संवाद न्यूज़ के लखनऊ के संवाददाता हैं. अमित कुमार चावला वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं. अमित कुमार चावला पत्रकारिता के साथ समाजसेवा में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!