Uncategorized

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने सत्रह आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु 1 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि आवंटित की

भारत संवाद न्यूज से- दिनेश यादव

आपको बता दें की- मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मंडला जिले की बाल विकास परियोजना मंडला और नैनपुर की सत्रह आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु एक करोड़ 90 लाख रुपए की राशि आवंटित की है। उक्त राशि से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन के लिए निर्माण कार्य किया जायेगा। इससे आंगनबाड़ी केंद्र भव्य और रोचक लगेंगे। मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कार्यालय परियोजना कार्यालय मंडला के अंतर्गत नगर पालिका मंडला के सिंहवाहिनी वार्ड, राजराजेश्वरी वार्ड, सरदार पटेल वार्ड क्रमांक 1 और 2 दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर, ज्वाला वार्ड महाराजपुर और बूढ़ीमाई वार्ड महाराजपुर के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए अलग अलग 11 लाख 22 हजार रुपए की राशि आवंटित की है। नगर पालिका बम्हनी बंजर के वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 और वार्ड क्रमांक 13 (2) बम्हनी के लिए भी उक्त राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने इसी प्रकार से नगर पालिका नैनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 2 वार्ड क्रमांक 4 वार्ड क्रमांक 7 वार्ड क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 14 वार्ड क्रमांक 15 (1) के आंगनबाडियों के लिए अलग अलग 11 लाख 22 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!