Uncategorized
अनुभूति कार्यक्रम के तहत छात्रो को मोहन पार्क भ्रमण कराकर जंगली जीव एवं औषधि पौधो की दी गई जानकारी
*

दिनेश कुमार सेन
मध्यप्रदेश ईको पर्यटन बोर्ड एवं संजय टाईगर रिजर्व सीधी के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिसंबर से चलायें जा रहे अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 23/12/2024 सोमवार को जिले के कुसमी परिक्षेत्र मोहन (कोर) द्वारा पेट्रोलिंग कैम्प लड़केनी गोपद नदी के किनारे हुआ। जिसमें सीएम राइज स्कूल कुसमी के 127 छात्र, छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रों को जंगल का भृमण कराते हुए श्री समुन्दर सिंह वनरक्षक ने अलग-अलग प्रजाति के पेड़ पैधे,के वारे में तथा नदियों के संवर्धन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वन एवं पर्यावरण सहित वन्य जीवों की सुरक्षा,संरक्षण व संवर्धन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद कार्यक्रम में चित्र कला, क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मास्टर ट्रेनर सेवा निवृत्त सहायक संचालक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ कैलाश तिवारी ने जंगल में पाये जाने वाले औषधीय वृक्षों के गुण धर्म के वारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को वन एवं पर्यावरण को संरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में चन्द्रबती सिंह सरपंच ग्राम पंचायत क्षेत्र कुसमी उपस्थित रही। वन विभाग से सी एल कोल परिक्षेत्र अधिकारी मोहन, गोविन्द प्रसाद विश्वकर्मा वनपाल परिक्षेत्र सहायक सेमरा, संजीव कुमार सोनकर कार्यवाहक वनपाल परिक्षेत्र सहायक कुसमी, रविरंजन कुमार रावत कार्यवाहक वनपाल परिक्षेत्र सहायक करचा, वनरक्षक समुन्दर सिंह, शुभम कुमार त्रिपाठी, मोहित कुमार प्रजापति, रामावतार नापित, गणेश प्रसाद गुप्ता, शकालिमन सिंह, विद्यासागर कोल, रामकेश प्रजापति,आशीष कुमार मिश्रा,बंशलाल यादव कार्यालय लिपिकीय, अजीत कुमार नामदेव कम्प्यूटर आपरेटर, आनंद बहादुर सिंह, एवं अन्य सुरक्षा श्रमिक। विद्यालय शासकीय सीएम राइज कुसमी से प्राचार्य राजेश पाण्डेय जी, शिक्षक मती मंजू सिंह जी, रणविजय सिंह, रजनीश पटेल, श्री मती मौसमी गुप्ता जी उपस्थित रहे।