Uncategorized

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                          शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी

विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने शेयर मार्केट में इंवेस्ट करने पर मोटी रकम रिटर्न देने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में छह जालसाजों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, सॉल्टलेक निवासी एक वरिष्ठ नागरिक ने गत जून माह में थाने में एक शिकायत दर्ज करायी थी कि सोशल मीडिया में उन्होंने एक पोस्ट देखा था, जिसमें शेयर बाजार में रुपये इंवेस्ट करने पर अधिक पैसा रिटर्न देने की बात कही गयी थी. वह देख जब उन्होंने उक्त पोस्ट में दी जानकारी के आधार पर संपर्क किया, तो उन्हें निवेश करने पर रातों-रात अधिक रिटर्न का लालच दिया गया. झांसे में आकर उन्होंने दिये गये एक अकाउंट में जालसाजों की बातों में आकर कई किस्तों में लगभग एक करोड़ रुपये निवेश किया. अंतत: उन्हें कुछ भी रिटर्न नहीं मिला. जालसाजों ने संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं दिया. फिर उन्हें ठगी का अहसास हुआ. उन्होंने इस मामले की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल शुरू की. जांच में पुलिस को पता चला कि जिस खाते में एक करोड़ रुपये भेजे गये हैं,वह अकाउंट देश से बाहर का है. पैसा एक विदेशी बैंक खाते में गया है. इसके बाद पुलिस को एहसास हुआ कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है.

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार छह लोगों से पूछताछ कर इस गिरोह से जुड़े अन्य के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि इस गिरोह के लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले हुए हैं, जो मूल रूप से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये ही वरिष्ठ नागरिकों को ऐसा प्रलोभ देकर अपना शिकार बनाते हैं.

Koushik Nag

কৌশিক নাগ ভারত সংবাদ নিউজের কলকাতা ব্যুরো চিফ কৌশিক নাগ বর্তমানে টিভি, ওয়েব সহ ভারত সংবাদ নিউজ গ্রুপের সমস্ত প্ল্যাটফর্মে অবদান রাখছেন।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!