
संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद/ शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय सनावद में संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र पंडित ने किया।प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किए। कक्षा सातवीं छात्र मांगीलाल ने जेसीबी का चलित मॉडल बनाया। छात्र ऋत्विक ने टैंक वार्निंग बेल का मॉडल बनाया। छात्र अजय बहादुर ने मानव की पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को दर्शाने वाला मॉडल बनाया।छात्र कृष्णा ने ध्वनि स्टेथोस्कोप बनाया। हुसैन ने विद्युत परिपथ का मॉडल बनाया। छात्र अरुण ने चुंबक के खेल का मॉडल बनाया। गणेश ने जल चक्र पर आधारित मॉडल बनाया। अविनाश ने भोजन के घटकों का टेस्ट करने वाला मॉडल प्रस्तुत किया।छात्रों को मॉडल बनाने में शाला की विज्ञान शिक्षिका दीपिका यादव,अजीम प्रेमजी और पुलक जटाले ने सहयोग किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय रूपखेड़ा, चित्रमोड और जूनापानी के विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में सामाजिक विज्ञान एवं गणित के मॉडल भी प्रस्तुत किए गए।शिक्षिका मंजुला रावत द्वारा सामाजिक विज्ञान एवं विभा सोनी द्वारा गणित विषय पर आधारित मॉडल बनवाए गए। प्रदर्शनी के आयोजन में रूपखेड़ा के प्रभारी प्रधान पाठक गुलाम गौस,शिक्षिका रागिनी जैन,वर्षा गीते एवं रेखा पटेल का सहयोग रहा।प्रदर्शनी का निर्देशन संस्था प्रमुख महेशचंद्र डोसी ने किया।