Uncategorized

ज्योतिप्रिय जेल में, फिर भी बने हुए हैं एसीएससी के अध्यक्ष !     

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                                                  ज्योतिप्रिय जेल में, फिर भी बने हुए हैं एसीएससी के अध्यक्ष !                                                                                                    राशन घोटाले में गिरफ्तार राज्य पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक फिलहाल जेल में हैं. इसके बावजूद वह एसेंशियल कमोडिटीज सप्लाई कॉर्पोरेशन (एसीएससी) के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं. यह सच्चाई सामने आने के बाद खाद्य विभाग में विरोध के स्वर उठने लगे हैं.
बता दें कि विगत साल गत 27 अक्तूबर को राशन घोटाले में इडी ने ज्योतिप्रिय मल्लिक को उनके सॉल्टलेक स्थित आवास से गिरफ्तार किया था. फरवरी 2024 में उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया. इसके बाद भी वह खाद्य विभाग के अधीन आवश्यक खाद्य निगम के अध्यक्ष पद पर कैसे बने रहे, इस पर सवाल उठ रहा है. खाद्य निगम की वेबसाइट पर अब भी ज्योतिप्रिय मल्लिक का नाम अध्यक्ष के रूप में दर्ज है. विभाग के कई अधिकारी इस पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से बच रहे हैं. 2011 में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ज्योतिप्रिय मल्लिक को खाद्य मंत्री बनाया गया था.
इधर, ज्योतिप्रिय मल्लिक को हाल ही में सांस से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल ले जाया गया था. इलाज के बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया है. इस बीच, उनके परिवार ने उनकी जमानत के लिए कानूनी प्रयास तेज कर दिये हैं.

Koushik Nag

কৌশিক নাগ ভারত সংবাদ নিউজের কলকাতা ব্যুরো চিফ কৌশিক নাগ বর্তমানে টিভি, ওয়েব সহ ভারত সংবাদ নিউজ গ্রুপের সমস্ত প্ল্যাটফর্মে অবদান রাখছেন।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!