https://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़यूपी

फतेहपुर: दलित परिवार बेघर निर्माण कार्य रुका दबंगों से राजस्व विभाग की मिली भगत का आरोप

भारत संवाद न्यूज़

               भारत संवाद न्यूज़ 

 

संवाददाता : बिंदकी फतेहपुर  

 

बिंदकी तहसील क्षेत्र के पहाड़ीपुर ग्राम पंचायत के गाग गांव में एक दलित परिवार का आशियाना उजड़ गया है, और राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने दबंगों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

 

शिकायत में क्या कहा गया?: 

गाग गांव की बरम देवी (पत्नी जगदीश) ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनका कच्चा मकान, जो 100 वर्षों से उनके पूर्वजों का निवास था, गिराकर पक्का बनवाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन दबंगों ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मदद से निर्माण कार्य रुकवा दिया।

एक नजर इधर : फतेहपुर : असोथर के टापटेन बाल विज्ञानियो ने राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में जीते ईनाम

पीड़िता ने बताया कि आलमपुर गांव के शिवसागर (पुत्र देवीचरण) और उनकी पत्नी रश्मि देवी ने राजस्व विभाग के स्थानीय लेखपाल और अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके निर्माण पर रोक लगवाई। अब पूरा परिवार बेघर हो गया है और खेतों में पन्नी डालकर रहने को मजबूर है।

 

परिवार की पीड़ा :- 

जगदीश ने कहा, “हम दलित परिवार हैं, फिर भी हमारी जमीन और घरौनी (भूमि अभिलेख) हमारे नाम है। जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी मौखिक रूप से निर्माण की अनुमति देते हैं, लेकिन क्षेत्रीय कर्मचारी और पुलिस दबंगों के इशारे पर रोक लगा देते हैं। आखिर हम पर इतना अन्याय क्यों हो रहा है?”

 

प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल :>>

पीड़ित परिवार ने सवाल उठाया कि राजस्व विभाग के कर्मचारी या तो जानबूझकर लापरवाही कर रहे हैं या दबंगों के साथ मिलीभगत करके उन्हें बेघर करने की साजिश रच रहे हैं। मामला जांच के नाम पर लटका हुआ है, और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

अधिकारियों का आश्वासन ।-

जिले के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को जांच का भरोसा दिया है। हालांकि, परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें न्याय मिलेगा और उनका पक्का मकान बन सकेगा। लेकिन वर्तमान स्थिति में दलित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

 

यह भी पढ़े : Fatehpur: प्रयागराज से नोएडा जा रही बारातियों की बस का भीषण हादसा, तीन लोगो की मौत, दर्जन भर घायल

सवाल उठता है कि:>>

  • क्या राजस्व विभाग ने घरौनी बनाने में लापरवाही की है?

  • क्या दबंगों और कर्मचारियों की मिलीभगत से गरीब दलित परिवार को बेघर किया जा रहा है?

  • आखिर कब तक प्रशासन की निष्क्रियता का खामियाजा पीड़ित परिवार को भुगतना पड़ेगा?

 

अब निगाहें जांच पर ;

पीड़ित परिवार को न्याय मिलने का इंतजार है, लेकिन सवाल है कि क्या प्रशासन दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

भारत संवाद न्यूज़ से ब्यूरो- शुभम गुप्ता

shubham gupta

शुभम गुप्ता भारत संवाद न्यूज़ के फ़तेहपुर ब्यूरो हैं. शुभम गुप्ता वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी, वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!