https://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifलोकल न्यूज़

Fatehpur: खूबसूरत वृक्षों को रोपित कर सजाया जा रहा असोथर

अब तक तीन सौ वृक्षों का हुआ टी गार्ड सहित रोपण

भारत संवाद न्यूज़ 

 

संवाददाता असोथर :>>

 

नगर पंचायत असोथर की ओर से पर्यावरण व नगर की सुन्दरता को लेकर विशेष किस्म के शोभादार वृक्षों का रोपण किया जा रहा है। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाये जा रहे हैं। गुरूवार को भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह ने एपीएस इंटर कॉलेज मार्ग पर वृक्षारोपण किया।

भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार लगातार नवसृजित नगर पंचायतों के स्वरूप को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए सहयोग कर रही है। जिसके चलते असोथर नगर पंचायत भी तीव्रता से विकासोन्मुख है। नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि लगातार नगर पंचायत के विभिन्न नगर के प्रवेश मार्गों व सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत अश्वस्थामा मंदिर रोड, असोथर पब्लिक स्कूल, असोथर खदरहा मार्ग, निचली गंगा नहर पटरी, असोथर माइनर नहर पटरी के साथ ही निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय रोड, विधातीपुर आदि स्थानों में सैकड़ों वृक्ष ट्री गार्ड सहित लगाये गये हैं।

भारत संवाद न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक:>>

वृक्षों के संरक्षण की उत्सुकता स्थानीय लोगों द्वारा दिखाई जा रही है। जो नगर को सुन्दर व स्वस्थ होने के शुभ संकेत हैं। ऐसे नगर विकास में अपना अमूल्य योगदान देने वाले नागरिकों को नगर पंचायत द्वारा आने वाले दिनों में सम्मानित भी किया जायेगा। इस मौके पर आदित्य अग्निहोत्री, रिंकू महराज, भुवनेश्वर तिवारी, अखिलेश सिंह, रिंटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

भारत संवाद न्यूज़ से ब्यूरो रिर्पोट-शुभम गुप्ता

shubham gupta

शुभम गुप्ता भारत संवाद न्यूज़ के फ़तेहपुर ब्यूरो हैं. शुभम गुप्ता वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी, वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!