Uncategorized

डिलीवरी ब्वॉय से 3700 नकदी व चेन की छिनतई.पुलिस ने म दोनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया, जहां जज ने दोनों को आठ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.       

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                                          डिलीवरी ब्वॉय से 3700 नकदी व चेन की छिनतई.पुलिस ने म दोनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया, जहां जज ने दोनों को आठ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.                                                                                                   बालीगंज थाना अंतर्गत शरत बोस रोड पर बदमाश चाकू की नोक पर फूड डिलीवरी ब्वॉय से 3700 नकदी और सोने की चेन छिनताई कर फरार हो गये. अपराधियों की संख्या दो थी, जो स्कूटी से आये थे. पीड़ित ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी. इसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने स्कूटी के नंबर एवं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इनके नाम मोहम्मद आफताब और मोहम्मद मुराद बताये गये हैं. पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया, जहां जज ने दोनों को आठ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात को एक ग्राहक को खाना पहुंचा बाइक से लौट रहा था. तभी स्कूटी से आये दो लोगों ने उसका रास्ता रोका और चाकू दिखा सोने की चेन और 3700 रुपये नकदी छीन फरार हो गये. उसने स्कूटी का नंबर याद कर लिया था.

Koushik Nag

কৌশিক নাগ ভারত সংবাদ নিউজের কলকাতা ব্যুরো চিফ কৌশিক নাগ বর্তমানে টিভি, ওয়েব সহ ভারত সংবাদ নিউজ গ্রুপের সমস্ত প্ল্যাটফর্মে অবদান রাখছেন।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!