E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर आदिवासी भाईयों ने निकाली शोभायात्रा

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद / भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भगवान बिरसा मुंडा की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा का भव्य स्वागत किया। मोरटक्का चौराहे पर विधायक सचिन बिरला और जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। विधायक ने शोभायात्रा में शामिल आदिवासी भाइयों के साथ ढोलक की थाप पर नृत्य किया।शोभायात्रा में आदिवासी समाज के युवा पारंपरिक परिधान धारण कर हाथों में तीर कमान लिए शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए शासकीय कन्या शाला परिसर में पहुंची। शाला परिसर में पेसा एक्ट बड़वानी जिला संयोजक प्रीतमसिंह बड़ोले ने भगवान बिरसा मुंडा के कृतित्वपर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी समाज ने कभी गुलामी स्वीकार नहीं की। अंग्रेजों ने जनजाति समाज के स्वतंत्रता वीरों के पराक्रम और जनजाति समाज के गौरवशाली इतिहास को सामने नहीं आने दिया। ताकि भारत को और अधिक लंबे समय तक गुलाम रखा जा सके। बड़ोले ने कहा कि रानी दुर्गावती ने मुगलों के विरुद्ध संघर्ष किया। भगवान बिरसा मुंडा,तिलका माझी,भीमा नायक एवं बिरजू नायक जैसे महानायकों ने अंग्रेजों के विरुद्ध जमकर लोहा लिया। जनजाति समाज ने सदियों से भारत की अस्मिता,धर्म, संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा की है । जनजाति समाज सदियों से जल,जंगल और जमीन का संरक्षक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देश में आदिवादियों के गौरव की पुनर्स्थापना की है। बड़ोले ने पेसा कानून पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें भारत में धर्मांतरण का कुचक्र रच रही हैं। लेकिन हम सब एकजुट होकर विभाजनकारी ताकतों को पराजित करेंगे। विधायक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ईसाई मिशनरियों के धर्मपरिवर्तन के कुचक्र को रोका और सहस्त्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व कर आदिवासी समाज को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की। भगवान बिरसा मुंडा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। विधायक ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के आदिवासी समाज के विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए वृहत स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि आगामी 17 नवंबर को इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर स्थित काटकूट फाटे पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। भिलाला समाज के अध्यक्ष धनसिंह पंवार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए देश के नवनिर्माण में आदिवासी समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान शोभायात्रा के संयोजक सुरेश सोलंकी,दीपक ओसवाल,अखिलेश सावनेर,भाजपा नेता महिम ठाकुर लक्ष्मीनारायण पटेल, अनिल अजमेरा,पूर्व संगठन मंत्री दिनेश शर्मा,ज्योति येवतीकर,प्रभात पंडित,संजय राठौड़,सुकेश जैन,गजेंद्र उपाध्याय,राजेश पाल,आदित्य पंचोलिया,पवन अरझरे,बंटी राठौर,केदार पंडित,श्याम पुरोहित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sudhir Baiswar

सुधीर बैसवार भारत संवाद न्यूज़ के सनावद तहसील के संवाददाता हैं. सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!