
बैरसिया में किया जा रहा है एक्सपायरी दवाओं का वितरण मरीज़ परेशान
बैरसिया। सरकारी अस्पतालों में एक्सपायरी दवाएं देने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यह न केवल मरीजों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि यह सरकारी अस्पतालों की लापरवाही को भी दर्शाता है। आपको बता दें कि 30 अक्टूबर 2024 बुधवार को एक 4 माह के बच्चे को एक्सपायरी सिरप दी गई। पर बच्चे की मां ने दवाई पिलाने से पहले सीसी पर ध्यान दिया तो पाया कि सिरप एक्सपायर हो चुकी थी। जिसको पीते ही तबीयत और बिगड़ सकती थी। जिसका दुष्प्रभाव बच्चे के शरीर पर पड़ सकता था। और एक बड़ी घटना का सामना करना पड़ सकता था सरकारी अस्पतालों की लापरवाही और दवाओं की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।
विशेषज्ञ जनों की राय – एक्सपायरी दवाएं देने से मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
सरकारी अस्पतालों को दवाओं की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में एक्सपायरी दवाएं देने की घटनाएं गंभीर मुद्दा है। सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और दवाओं की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए।
मरीजों ने कहा :- क्या आम नागरिकों के साथ ऐसे ही भ्रष्टाचार होता रहेगा। क्या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,कर्मचारी गरीब जनता को मूर्ख बनाते रहेंगे।
मरीजों ने शासन प्रशासन से कड़ी से कड़ी कार्यबाही करने और आम जनता के लिए मदद की गुहार लगाई।