Uncategorized

अब बंगाल में शराब पीने वालों पर लगेगा जुर्माना, जानें क्या है कारण     

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                                                        अब बंगाल में शराब पीने वालों पर लगेगा जुर्माना, जानें क्या है कारण                                                                                     पश्चिम बंगाल में अब सड़क के किनारे शराब पीने पर देना होगा 5001 रुपये का जुर्माना. यह फरमान पांसकुड़ा के राजसहर गांव के लोगों का है. इस बाबत गांव के अलग-अलग हिस्सों में पोस्टर भी लगाये गये हैं. पोस्टर में यह भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति सड़क के किनारे शराब पीने में वाले शख्स को सटीक प्रमाण के साथ पकड़वाने में मदद करता है, तो उसे इनाम स्वरूप 1001 रुपये दिये जायेंगे. असल में गांव में मुख्य सड़क मार्ग के दोनों ओर खेत हैं. ग्रामीण सड़क के किनारे शराब पीने वाले लोगों से काफी परेशान हैं. शराब पीने वाले लोग शराब की बोतलें व अन्य सामान खेत में फेंक देते हैं, जिससे कृषि कार्य के दौरान किसान चोटिल भी हो जाते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि इस बारे में संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी को बताने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. यही वजह है कि ग्रामीण के लोगों ने सड़क के किनारे शराब पीने वाले लोगों से जुर्माना वसूलने का फैसला लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि जुर्माने की राशि का उपयोग गांव में विकास कार्यों के लिए किया जायेगा

Koushik Nag

কৌশিক নাগ ভারত সংবাদ নিউজের কলকাতা ব্যুরো চিফ কৌশিক নাগ বর্তমানে টিভি, ওয়েব সহ ভারত সংবাদ নিউজ গ্রুপের সমস্ত প্ল্যাটফর্মে অবদান রাখছেন।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!