
https://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
फतेहपुर : असोथर के टापटेन बाल विज्ञानियो ने राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में जीते ईनाम
भारत संवाद न्यूज़ लाइव
भारत संवाद से ब्यूरो रिर्पोट- (शुभम गुप्ता )
“{संवाददाता असोथर फतेहपुर}
-
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें टापटेन प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी गौरव मिश्रा, शिक्षक नेता अनुराग मिश्र, एआरपी लोकेश गुप्त, रमाशंकर गुप्त एवं विज्ञान गणित के शिक्षकों ने क्षेत्र के बाल विज्ञानियो को शील्ड एवं लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया।
“भारत संवाद न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार >>>>
-
असोथर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। पैगंबरपुर बकरी के छात्र आदित्य, परसेठा विद्यालय कि छात्रा हिमांशी एवं अर्चना, अढावल से प्रभात, घाटमपुर के अमन, प्रेममऊ कटरा के मुकेश, असोथर की रुक्मिणी, सरकंडी स्कूल की शिखा और बैशाली, देवलान विद्यालय के शिवा सहित दस प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनमें मेरिट के पांच छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए चिन्हित किया गया है। प्रतियोगिता में तीन सौ बावन छात्र छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई, प्रथम चरण लिखित में पच्चीस मेधावियों का चयन किया गया।
-
{द्वतीय चरण साक्षात्कार में दस प्रतिभागी }{सफल रहे।}
-
जिसमें प्रतिभावान पांच छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए नामित किया गया है। विज्ञान से संबंधित 25 बहुविकल्पीय प्रश्न दिये गये थे। खंड शिक्षा अधिकारी गौरव मिश्र ने छात्र छात्राओं को शील्ड ,माइक्रोस्कोपिक किट ज्यामिति बाक्स प्रदान किए और कहा कि चयनित अच्छा छात्राओं से संबंधित विद्यालयों के एसएमसी खाते में तीन हजार रुपए की धनराशि प्रेषित की जाएगी जिससे विज्ञान माडल किट तैयार कि जायेगी शिक्षकों के प्रयास को सराहा गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनुराग मिश्र, एआरपी लोकेश गुप्त, रमाशंकर गुप्त, पुष्पेंद्र, सुमित, योगेश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र, संदीप सिंह, प्रभात गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणित विज्ञान विषय के शिक्षक, अभिभावक रहे।