📍
—–
📍 कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिले में दगना कुप्रथा रोकने के लिए महिला बाल विकास द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गत दिवस में मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव भ्रमण कर, दीवार लेखन के माध्यम से दगना कुप्रथा रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को समझाइश दी जा रही है कि नवजात शिशुओं को बीमार होने पर दागे नही बल्कि तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर उपचार कराये तथा नियमित टीकाकरण के लिये आंगनबाडी केन्द्रों से सम्पर्क करें, बच्चों को गर्म छड़ से दागना कानूनी अपराध है जिसमें सजा का भी प्रावधान है।