Uncategorized

अयोध्या में राजे स्वीट्स के गोदाम खाद्य विभाग का छापा: 180 KG खोया जब्त, चासनी में मिली मरी हुई मक्खियां

अयोध्या ब्यूरो चीफ प्रशांत शुक्ला की रिपोर्ट

अयोध्या रामनगरी अयोध्या में राजे स्वीट्स के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। गोदाम से 180 किलो खोवा जब्त किया है। इनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है। इन्हें दिवाली पर खपत करने की तैयारी थी। प्रशासन को अंदेशा है कि यह खोया मिलावटी है। गोदाम से तीन खाद्य सामानों के नमूने लिए गए है। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

खाद्य अधिकारी मानिक चंद्र ने बताया “दीपावली त्योहार के मिलावटी खाद्य सामानों को रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में पांच टीमों का गठन किया जाएगा। यह टीमें 22 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जनपद के विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर नमूने एकत्र कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को अयोध्या धाम के सप्तसागर कॉलोनी स्थित राजे स्वीट्स के गोदाम पर छापेमारी की गई।

खाद्य अधिकारी ने बताया “148 किलो खोया गोदाम से बरामद किया गया है, खोया के सैंपल लिए गए है, सभी खोया को जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही दो मिठाई और मिठाई में मिलाने वाले रंग का सैंपल लिए गए है। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

टीम के छापेमारी के दौरान छेना की चाशनी में मरी हुई मक्खियां मिली है। इसके अलावा गोदाम में साफ- सफाई भी नहीं थी। गोदाम में काम करने वाले कारीगर भी खाद्य विभाग के गाइडलाइन के अनुरूप पालन नहीं करते मिले। वहीं परिसर में बड़ी संख्या में कूड़ा कचड़ा भी पड़ा हुआ था। जिसको देखते हुए खाद्य अधिकारी ने गोदाम संचालक को फटकार भी लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!