
*सनावद/आश्विन सुदी एकम से नगर में विराजमान आर्यिका सरस्वती माताजी के सान्निध्य में दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 9 दिनी मंडल विधान का आयोजन हो रहा है। जिसमें गुरुवार को सुबह पंचामृत अभिषेक, वृहद शांतिधारा व पूजन तथा दोपहर में आर्थिका माताजी ससंघ के सान्निध्य में कल्याण मंदिर स्त्रोत विधान में 44 अर्घ्य समर्पित किए गए। इस स्रोत विधान रचाने का सौभाग्य हीरामणि राजेंद्र कुमार धूंच, मंजुला हेमचंद धूंच व लेखमाला मुकेश जैन परिवार को मिला। माताजी ने विधान पर हर अर्घ्य का महत्व बताते हुए विधान की महिमा बताई। देर शाम गुरु भक्ति व श्रीजी की आरती-भक्ति की गई। 9 दिनी मंडल विधान के दूसरे दिन शुक्रवार को को सुबह पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा, सहस्रनाम के 1008 मंत्रों से उच्चारित होकर सामूहिक पूजन हुआ। दोपहर में आर्यिका माताजी ससंघ के सानिध्य में भक्तामर विधान के 48 अर्घ्य समर्पित किए गए। इस विधान को रचाने का सौभाग्य खुशकंवर बाई सुरेश कुमार जैन व गरिमा दिनेश कुमार पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ। आर्यिका माताजी ने आर्यिका विधान पर चढ़ाए गए हर अर्घ्य का महत्व बताते हुए विधान की महिमा बताई। रात में आचार्य भक्ति गुरुवंदना, श्रीजी की आरती-भक्ति व धार्मिक कक्षा हुई।